पटना : थोक में 16 रुपये, लेकिन खुदरा में 24 रुपये किलो बिक रहा प्याज

प्याज की आवक में कमी से कीमत में आयी तेजी पटना : खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 24 रुपये प्रति किलो है, जबकि थोक मंडी में 16 रुपये प्रति किलो है. इससे आम लोगों के बजट पर असर पर पड़ा है. थोक कारोबारियों की मानें, तो खुदरा विक्रेता मनमानी पर उतारू हैं. सरकार को […]

प्याज की आवक में कमी से कीमत में आयी तेजी
पटना : खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 24 रुपये प्रति किलो है, जबकि थोक मंडी में 16 रुपये प्रति किलो है. इससे आम लोगों के बजट पर असर पर पड़ा है. थोक कारोबारियों की मानें, तो खुदरा विक्रेता मनमानी पर उतारू हैं. सरकार को इस मनमानी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए.
मीठापुर के थोक कारोबारी राम प्रवेश के अनुसार पिछले एक सप्ताह में तीन से चार रुपये की तेजी आयी है. इस वक्त थोक मंडी में प्याज 14 से 16 रुपये किलाे है. यह तेजी किसानों और व्यापारी द्वारा स्टॅाक करने तथा महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी तथा मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी के कारण फसल कमजोर होने से प्याज का आवक कुछ कम होने से हुई है. इसके कारण भाव में तीन-चार रुपये की तेजी आयी है.
लग्न होने से प्याज के भाव में तेजी: बाजार समिति में प्याज के थोक कारोबारी आनंद रंजन ने बताया कि अभी पटना की मंडी में प्याज नासिक और लोकल है. बंगाल से प्याज बहुत कम आ रहा है. लगन होने से प्याज की मांग बढ़ी हुई है.
इसके कारण भी भाव में तेजी है. संतोष कुमार ने बताया कि नासिक का प्याज 1400 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि लोकल प्याज 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल है. अगले कुछ दिनों में चार-पांच रुपये की तेजी आ सकती है. उन्होंने कहा कि अधिक तापमान के कारण न केवल प्याज का उत्पादन घटता है, बल्कि प्याज को स्टोर करना भी चुनौती होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >