चमकी बुखार मामले में स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाके के बच्चों की जिस प्रकार मौत हो रही है, उसकी वजह से दुनिया भर में बिहार की भद पिट रही है. सुप्रीम कोर्ट भी सवाल पूछ रहा है. मरने वाले तमाम बच्चे दलित तथा अतिपिछड़े समाज के […]

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाके के बच्चों की जिस प्रकार मौत हो रही है, उसकी वजह से दुनिया भर में बिहार की भद पिट रही है.

सुप्रीम कोर्ट भी सवाल पूछ रहा है. मरने वाले तमाम बच्चे दलित तथा अतिपिछड़े समाज के गरीबों के बच्चे हैं. सभी गरीबी और गरीबी से उत्पन्न कुपोषण की बीमारी के कारण मृत्यु के गाल में समा गये. एेसे में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को इस्तीफा दे देना चाहिए. तिवारी ने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने घोर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >