पटना : प्रेम-प्रसंग में भाग गये परिजनों का हंगामा

पटना : राजीव नगर थाने में सोमवार को लड़का व लड़की के परिजनों ने जम कर हंगामा किया. लड़का व लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वे दोनों एक साथ घर से भाग गये हैं. इसे लेकर पहले लड़की पक्ष के लोग थाना पर पहुंचे और लड़के के खिलाफ शिकायत की. इसके बाद लड़का […]

पटना : राजीव नगर थाने में सोमवार को लड़का व लड़की के परिजनों ने जम कर हंगामा किया. लड़का व लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वे दोनों एक साथ घर से भाग गये हैं. इसे लेकर पहले लड़की पक्ष के लोग थाना पर पहुंचे और लड़के के खिलाफ शिकायत की. इसके बाद लड़का पक्ष को भी थाना में बुलाया गया.
दोनों पक्ष थाना में सामने आने पर एक-दूसरे से भिड़ गये. सूत्रों के अनुसार लड़का व लड़की दोनों साथ में एक साथ वीगो पर वीडियो बनाते थे और इसी दौरान प्रेम हो गया. इसके बाद दोनों एक साथ शादी की नीयत से कहीं निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >