पटना : दूसरे दिन भी गायब मिले 20 कर्मी, वेतन रुका

डीएम के निर्देश पर कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर धावा दल लगातार कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण कर रहा है. दूसरे दिन शुक्रवार को भी विशेष कार्यक्रम के अपर समाहर्ता अरुण कुमार झा व स्थापना शाखा के उप समाहर्ता सुबीर रंजन के दल […]

डीएम के निर्देश पर कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण
पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर धावा दल लगातार कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण कर रहा है. दूसरे दिन शुक्रवार को भी विशेष कार्यक्रम के अपर समाहर्ता अरुण कुमार झा व स्थापना शाखा के उप समाहर्ता सुबीर रंजन के दल ने कुल आठ कार्यालय शाखाओं में जांच की, तो 20 कर्मी गायब मिले. इनके एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया. गुरुवार को भी निरीक्षण व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 147 कर्मी अनुपस्थित पाये गये थे.
भू-अर्जन कार्यालय के सात कर्मी रहे गायब
जिला स्थापना शाखा के 31 कर्मियों में से दो कर्मी कुमारी शशि प्रभा (लिपिक) एवं कुमारी प्रतिमा सिंह (लिपिक) अनुपस्थित पायी गयीं. जिला भू-अर्जन कार्यालय के 26 कर्मियों में से सात कर्मी अरविंद कुमार (लिपिक), विकास भट्ट (लिपिक), उमानाथ प्रसाद (संविदा लिपिक), महेंद्र कुमार (संविदा प्रारूपक), पिंकू कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) व बबलू कुमार (कार्यपालक सहायक) अनुपस्थित पाये गये.
जिला आपदा प्रबंधन शाखा के 13 कर्मियों में से तीन कर्मी शशिभूषण (प्रोग्रामर), अमित आनंद (प्रोग्रामर) एवं रंजीत कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर) अनुपस्थित पाये गये. वहीं, जिला सांख्यिकी कार्यालय के नौ कर्मियों में से एक कर्मी विजय कुमार (कनीय सांख्यिकी सहायक) अनुपस्थित पाये गये. जिला जन-संपर्क कार्यालय में पांच कर्मियों में से दो सलमा खातून (परिचारी) व काश्मीरी कुमारी (कार्यालय परिचारी) अनुपस्थित पायी गयीं.
जिला प्राप्ति शाखा के सात कर्मचारियों में से दो कर्मी गोपाल कुमार (कार्यालय परिचारी), कन्हैया कुमार (फरास) अनुपस्थित पाये गये. जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, कल्याण शाखा के छह कर्मियों में से दो कर्मी मदन लाल विश्वकर्मा (संविदा लिपिक) व मुजफ्फर अहमद (कार्यालय परिचारी) अनुपस्थित पाये गये. विभागीय जांच कार्यालय के चार कर्मियों में एक कर्मी नरेंद्र कुमार (लिपिक)अनुपस्थित मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >