फुलवारीशरीफ : फुलवारी में डायन बता मां- बेटे की पिटाई

फुलवारीशरीफ : फुलवारी में मां और बेटे को डायन बताकर उनके साथ मारपीट की गयी. यह घटना नगर थाने की बजरंगबली काॅलोनी की है. पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार दो माह पहले राम बाबू की बीमारी की वहज से मौत […]

फुलवारीशरीफ : फुलवारी में मां और बेटे को डायन बताकर उनके साथ मारपीट की गयी. यह घटना नगर थाने की बजरंगबली काॅलोनी की है. पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार दो माह पहले राम बाबू की बीमारी की वहज से मौत हो गयी थी.
रामबाबू के बेटे को शक था कि उसके पिता की मौत के पीछे शिवकुमार की पत्नी 46 वर्षीया फुलमती देवी और उसका बेटा है. फुलमती देवी ने गुनी- ओझा करके पिता मार दिया है. इसी आक्रोश में रामबाबू के तीन बेटों विनोद चौहान ,राजेश चौहान और मुन्ना चौहान ने फुलमती देवी और उसके बेटे नीतीश कुमार पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की. पीड़िता ने बताया कि आये दिन रामबाबू के तीनों बेटे डायन बताकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं.
नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मो शाबान खान ने बताया कि सुबह दोनों के बीच तीखी नोक- झोंक हुई है. मारपीट नहीं हुई है.दोनों को अलग कर के मामले को शांत करा दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >