पटना : पंचायती राज विभाग के कर्मचारी से मोबाइल फोन लूटा

पटना : पंचायती राज विभाग के अकाउंट सेक्शन में तैनात दीपांकर मिश्रा से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल फोन लूट लिया है. वह स्टेशन ट्रेन पकड़ने पैदल ही जा रहे थे, इस दौरान वह फोन पर बात कर रहे थे, पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो लोगों ने मोबाइल लूट लिया और धक्का […]

पटना : पंचायती राज विभाग के अकाउंट सेक्शन में तैनात दीपांकर मिश्रा से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल फोन लूट लिया है. वह स्टेशन ट्रेन पकड़ने पैदल ही जा रहे थे, इस दौरान वह फोन पर बात कर रहे थे, पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो लोगों ने मोबाइल लूट लिया और धक्का देकर भाग गये.
इस मामले में दीपांकर मिश्रा ने गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया है. दरअसल कदमकुआं थाना क्षेत्र के पीरमुहानी देवी स्कूल के सामने गली नंबर-2 में गोल्डी विला के रहने वाले दीपांकर मिश्रा 14 जून को धनबाद जाने के लिए दामोदर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए वह रेलवे स्टेशन जा रहे थे. जयपुर होटल क्रॉस किये तब तक पीछे से आये बाइक सवार ने मोबाइल लूट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >