दानापुर लू लगने से अज्ञात वृद्ध की मौत

दानापुर : थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को लू लगने से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया. मृतक का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के […]

दानापुर : थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को लू लगने से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया. मृतक का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के बाहर एक वृद्ध की मौत हो गयी है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि लू लगने से वृद्ध की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >