कांग्रेस ने बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बिहार में एन्सेफिलाइटिस से बच्चों की मौत के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार स्थिति कब संभालेगी? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी बच्चों की मृत्यु से ज्यादा क्रिकेट स्कोर […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बिहार में एन्सेफिलाइटिस से बच्चों की मौत के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार स्थिति कब संभालेगी? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी बच्चों की मृत्यु से ज्यादा क्रिकेट स्कोर को लेकर चिंतित नजर आ रहे है. सरकार को पता होना चाहिए कि अब तक 126 बच्चों की जान गयी है.”

उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार स्थिति कब संभालेगी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘यह गंभीर चुनौती है. केंद्र और राज्य सरकार को हर संभव वो प्रयास करने चाहिए जिससे हालात पर काबू पाया जा सके.” उन्होंने कहा, ‘‘शासन और प्रशासन की कोताही कहीं न कहीं जरूर है. इसको लेकर पहले से तैयारी रहनी चाहिए थी. अगर पहले से तैयारी रही होती तो शायद बहुत बच्चों की जान बच जाती.’

ये भी पढ़ें… बिहार में दिमागी बुखार से निपटने के लिये युद्धस्तर पर प्रयास करे सरकार : माकपा

ये भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर में एनसेफलाइटिस के चलते बच्चों की मौत पर एनएचआरसी ने बिहार सरकार से मांगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >