बिहार में दिमागी बुखार से निपटने के लिये युद्धस्तर पर प्रयास करे सरकार : माकपा

नयी दिल्ली : माकपा ने बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए इस समस्या से निपटने के लिये केंद्र और राज्य सरकार से युद्धस्तर पर प्रयास करने की मांग की है. माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से सोमवार को इस बारे में जारी बयान में दिमागी बुखार […]

नयी दिल्ली : माकपा ने बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए इस समस्या से निपटने के लिये केंद्र और राज्य सरकार से युद्धस्तर पर प्रयास करने की मांग की है. माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से सोमवार को इस बारे में जारी बयान में दिमागी बुखार से बिहार में सौ से अधिक बच्चों की मौत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों खासकर मुजफ्फरपुर में इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

पोलित ब्यूरो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार चिकित्सा अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिये युद्धस्तर पर एहतियाती उपाय करने की जरूरत है. पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या के प्रभावित इलाकों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. पोलित ब्यूरो ने कहा कि पार्टी की ओर से डाॅक्टरों का दल भेजा जायेगा. यह प्रभावित इलाकों में पीड़ित परिवारों को चिकित्सा सेवा सहित अन्य सहायता मुहैया कराने में मदद करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >