फुलवारीशरीफ : सूबे का विकास ही सीएम का उद्देश्य : श्याम रजक

फुलवारीशरीफ : उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक श्याम रजक ने रविवार को फुलवारीशरीफ के चुनौती कुआं के पास जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाकर प्रखंड में सदस्यता अभियान का आगाज किया. मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आये लोगों से मंत्री ने कहा कहा कि हमारे […]

फुलवारीशरीफ : उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक श्याम रजक ने रविवार को फुलवारीशरीफ के चुनौती कुआं के पास जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाकर प्रखंड में सदस्यता अभियान का आगाज किया.
मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आये लोगों से मंत्री ने कहा कहा कि हमारे नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एकमात्र उद्देश्य है बिहार का सर्वांगीण विकास .
इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग जदयू के सदस्यता अभियान से जुड़कर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए आ रहे हैं. फुलवारीशरीफ नगर पर्षद और पंचायत क्षेत्र में रविवार से सदस्यता अभियान का प्रारंभ हुआ है.
जदयू का सदस्यता अभियान को लेकर बैठक :दानापुर. जदयू का सदस्यता अभियान में तेजी जाने को लेकर जदयू महानगर अध्यक्ष मो कमाल परवेज ने रविवार को आदर्श विहार कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मो परवेज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य में जुट जाएं.
साथ ही दानापुर कमेटी का विस्तार करते हुए विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश सिंह , नगर कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल और ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध कुमार को मनोनीत किया गया है. मौके पर पूर्व पार्षद मासूम अली, संजय सिंह, अशोक सिंह , केवलापति देवी, विनय, किशोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >