पटना सिटी : सूबे के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में एक नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए कवायद की जा रही है. स्थिति यह है कि उपचार कराने आये मरीजों को स्ट्रेचर की सुविधा मिले. इसके लिए स्ट्रेचर मुहैया कराया गया है.
कई मरीजों को स्ट्रेचर की सुविधा नहीं मिल पाती है, पर यहां कर्मी वार्ड में खराब हुए पंखों को ढोने के लिए स्ट्रेचर का उपयोग कर रहे हैं. दरअसल हीट वेब की बढ़ती घटना के उपरांत अस्पताल प्रशासन वार्ड में खराब पड़े पंखों को बदलने का कार्य करा रहा है. इसी क्रम में खराब पंखों को मरीजों के ढोने वाले स्ट्रेचर पर लाद कर ले जाया जा रहा है.
