मोकामा में खींचेंगे विकास की नयी लकीर: नीरज

मोकामा : मोकामा में शुक्रवार को सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार और मुंगेर के नवनिर्वाचित सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नागरिक अभिनंदन हुआ. जगह–जगह लोगों ने मंत्री व सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया. वहीं, सरकार के समर्थन में नारे लगाये. उत्साहित लोगों व एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच श्री नीरज […]

मोकामा : मोकामा में शुक्रवार को सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार और मुंगेर के नवनिर्वाचित सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नागरिक अभिनंदन हुआ. जगह–जगह लोगों ने मंत्री व सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया. वहीं, सरकार के समर्थन में नारे लगाये.

उत्साहित लोगों व एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच श्री नीरज ने कहा कि क्षेत्र में विकास की नयी लकीर खींची जायेगी. मूलभूत समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसे दूर करने का काम किया जायेगा. सांसद ललन सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास सर्वोपरि है.
इस क्रम में मंत्री व सांसद ने परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. मौके पर क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दबंगई करने वाले लोग सलाखों के पीछे जायेंगे. मंत्री व सांसद नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में शामिल हुए. वार्ड पार्षदों ने ढोल- बाजे के साथ इनका भव्य स्वागत किया. सांसद ने कार्यपालक पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >