पटना :टीटीइ समेत पांच नशे में गिरफ्तार

पटना : जक्कनपुर पुलिस ने होटल में बैठकर शराब पी रहे पटना जंक्शन के टीटी सुमन कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह लोग देर रात होटल में बैठकर खाना खा रहा थे और शराब भी पी रहे थे. इसकी जानकारी किसी ने जक्कनपुर पुलिस को दे दी. इस पर पुलिस ने छापेमरी […]

पटना : जक्कनपुर पुलिस ने होटल में बैठकर शराब पी रहे पटना जंक्शन के टीटी सुमन कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह लोग देर रात होटल में बैठकर खाना खा रहा थे और शराब भी पी रहे थे. इसकी जानकारी किसी ने जक्कनपुर पुलिस को दे दी. इस पर पुलिस ने छापेमरी की और पांच लोगाें को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया.
पकड़े गये लोगों में टीटी सुमन कुमार निवासी अलौली खगड़िया, गोपल प्रसाद निवासी रामकृष्णानगर, राजकुमार निवासी करबिगहिया, कामेश्वर यादव निवासी बेला जिला गया और व्योम रंजन स्वाधिन निवासी पीसी कॉलोनी कंकड़बाग शामिल हैं. पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 180 एमएल की 21 बोतल अंग्रेजी शराब और 750 एमएल की 8 बोतल शराब बरामद की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >