पटना : पटना से दिल्ली की तरफ रवाना हुई इंडिगो की 6 ई 508 फ्लाइट को वहां के खराब मौसम की वजह से कुछ समय के लिए बनारस में उतरनी पड़ी.
इसके कुछ बाद ये फ्लाइट दिल्ली रवाना हुई. इसी तरह इंडिगो की ही पटना से दिल्ली रवाना हुई 6 ई 792 फ्लाइट खराब मौसम की वजह से लखनऊ उतारनी पड़ी. कुछ समय बाद इस फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी. दूसरी तरफ दिल्ली से रात में पटना आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट मध्य रात्रि तक पटना नहीं आ सकी है.
