पटना : पंकज कुमार पाल बने मगध के कमिश्नर

पटना : राज्य सरकार ने सोमवार को सारण के कमिश्नर समेत छह आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. तीन को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य बनाया गया है. मुंगेर के कमिश्नर पंकज कुमार पाल को मगध का कमिश्नर बनाया गया […]

पटना : राज्य सरकार ने सोमवार को सारण के कमिश्नर समेत छह आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. तीन को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य बनाया गया है. मुंगेर के कमिश्नर पंकज कुमार पाल को मगध का कमिश्नर बनाया गया है.
कोसी के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है. उन्हें बिहार स्वास्थ्य समिति का भी प्रभार रहेगा. सारण के कमिश्नर लोकेश कुमार सिंह को उद्योग विभाग में सचिव बनाया गया है. वह राज्य औद्योगिक विकास निगम के एमडी का भी प्रभार संभालेंगे.
बियाडा के एमडी आरएस श्रीवास्तव को बिहार फाउंडेशन का सीइओ बनाया गया है. सामान्य प्रशासन में संयुक्त सचिव उदिता सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार में संयुक्त सचिव बनाया गया है. भागलपुर की कमिश्नर वंदना किनी को मुंगेर, पूर्णिया की कमिश्नर सफीना एएन को कोसी और तिरहुत के कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल को सारण प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >