पटना : प्रश्नपत्र का पैकेट खुले होने पर हंगामा

कंकड़बाग केंद्र पर एक्साइज दारोगा की परीक्षा का मामला मजिस्ट्रेट के समझाने पर 15 मिनट देर से शुरू हुई परीक्षा पटना : एक्साइज दारोगा की परीक्षा में कंकड़बाग के लोहिया नगर में मौजूद माउंट काॅर्मल स्कूल सेंटर पर रविवार की सुबह जम कर हंगामा हुआ. परीक्षा में शामिल होने आये कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में […]

कंकड़बाग केंद्र पर एक्साइज दारोगा की परीक्षा का मामला
मजिस्ट्रेट के समझाने पर 15 मिनट देर से शुरू हुई परीक्षा
पटना : एक्साइज दारोगा की परीक्षा में कंकड़बाग के लोहिया नगर में मौजूद माउंट काॅर्मल स्कूल सेंटर पर रविवार की सुबह जम कर हंगामा हुआ. परीक्षा में शामिल होने आये कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में बैठे से मना कर दिया. उनका आरोप था पेपर लीक हो गया है. हंगामा के कारण परीक्षा सुबह के 10 बजे निर्धारित समय से नहीं शुरू हो पायी. इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट को बुलाया गया.
समझाने-बुझाने के बाद करीब 15 मिनट की देरी से परीक्षा शुरू हुई. इस मामले में कंकड़बाग थाने में कोई एफआइआर दर्ज नहीं
हुई है.
परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने का लगाया आरोप
कंकड़बाग पुलिस के मुताबिक जब परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र दिया जा रहा था, उसी समय कुछ अभ्यर्थियों ने यह कह कर विरोध शुरू कर दिया कि प्रश्न पत्र का पैकेट उनके सामने नहीं खोला गया है. उन्होंने पेपर लीक होने का आरोप लगाया. इसके बाद हंगामा करने लगे. परीक्षा नहीं देने और परीक्षा को निरस्त करने की मांग करने लगे.
दूसरे कक्ष में खोला गया
इसके बाद उन्हें समझाया गया कि प्रश्नपत्र का पैकेट दूसरी कक्षा में खोला गया था, सारे प्रश्नपत्र एक ही पैकेट में थे, इसलिए एक कक्षा में अभ्यर्थियों के सामने खोल कर सभी जगह दिये गये. समझाने पर सभी मान गये और परीक्षा देर से शुरू हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >