पटना : अलर्ट पर पटना पुलिस, बड़े मामलों के खुलासे पर फोकस

पटना : सीएम नीतीश कुमार के अपराध नियंत्रण को लेकर दिये गये निर्देश के बाद जिला स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शनिवार को लगातार पुलिस अधिकारियों की मीटिंग पर मीटिंग हो रही थी. एसएसपी गरिमा मलिक ने जिला स्तर पर तमाम सिटी एसपी, डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की और अपराध नियंत्रण के […]

पटना : सीएम नीतीश कुमार के अपराध नियंत्रण को लेकर दिये गये निर्देश के बाद जिला स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शनिवार को लगातार पुलिस अधिकारियों की मीटिंग पर मीटिंग हो रही थी.
एसएसपी गरिमा मलिक ने जिला स्तर पर तमाम सिटी एसपी, डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके बाद सिटी एसपी स्तर पर और डीएसपी स्तर पर मीटिंग हुई. इन सभी मीटिंग का मकसद एक ही था कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगायी जाये.
इसके साथ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा पंजी तैयार करना, वारंट व कुर्की-जब्ती का त्वरित निष्पादन, जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखना, रात्रि गश्ती को सशक्त बनाना शामिल था. इसके साथ ही जिले में हाल के दिनों में हुए लूट, हत्या, डकैती के मामलों का खुलासा करना भी शामिल था.
बिना कारण रात में निकले तो फंसेंगे
पुलिस ने देर रात घूमने वाले आवारा किस्म के लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है. ऐसे लोग बिना पुख्ता कारण रात में पकड़े गये तो कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है. सीएम के कड़े तेवर के बाद एसएसपी ने डीएसपी व थानाध्यक्षों को सड़क पर उतर कर चेकिंग व गश्ती करने का निर्देश दिया है. पुलिस ने शहर के उन तमाम दुकानों की भी लिस्ट बना ली है जो देर रात तक खुले रहते हैं.
कई पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत :
एसएसपी ने चार घंटे चली क्राइम मीटिंग के दौरान आठ-दस थानेदारों को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया तो कुछ थानेदारों के खराब प्रदर्शन के लिए फटकार भी लगायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >