पटना : एमलिब का एंट्रेंस टेस्ट आज, एमएड व एलएलएम का कल

पीयू में 23 जून तक होंगे अलग-अलग विषयों के एंट्रेंस टेस्ट पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीजी इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस(एमलिब) तथा डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल एंड सेफ्टी मैनेजमेंट का एंट्रेंस टेस्ट शुक्रवार को आयोजित होगा. इसके अतिरिक्त पटना कॉलेज में बीबीए का एंट्रेंस टेस्ट भी शुक्रवार को होगा. वहीं एमएड का एंट्रेंस टेस्ट आठ […]

पीयू में 23 जून तक होंगे अलग-अलग विषयों के एंट्रेंस टेस्ट
पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीजी इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस(एमलिब) तथा डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल एंड सेफ्टी मैनेजमेंट का एंट्रेंस टेस्ट शुक्रवार को आयोजित होगा. इसके अतिरिक्त पटना कॉलेज में बीबीए का एंट्रेंस टेस्ट भी शुक्रवार को होगा. वहीं एमएड का एंट्रेंस टेस्ट आठ जून को आयोजित किया जायेगा. एलएलएम का भी 8 जून को एग्जाम होगा. बीबीए तथा स्नातक बॉयो टेक्नोलॉजी का बीएन कॉलेज में एंट्रेंस टेस्ट 8 जून को हैं.
10 जून को पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस तथा वाणिज्य कॉलेज में बीबीए का टेस्ट है. पीजी डिप्लोमा इन वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर और पीजी डिप्लोमान इन रिमोट सेंसिंगं एंड जियोग्राफिकल इंफॉर्मेंशन सिस्टम तथा मगध महिला कॉलेज में बीबीए का टेस्ट 11 जून को है.
12 जून को पीजी डिप्लोमा इन वीमेंस स्टडीज तथा पटना कॉलेज में मॉस कॉम्यूनिकेशन का एंट्रेंस टेस्ट है. पीजी डिप्लोमान इन योगिक साइंस, साइंस कॉलेज के स्नातक इंवायरमेंटल साइंस तथा मगध महिला कॉलेज में सोशल वर्क का 13 जून को टेस्ट होगा. पीजी इन क्रिमिनोलॉजी का 14 जून को टेस्ट होगा. रूरल स्टडीज का 15 जून को टेस्ट होगा.
पीजी पीएमआइआर का 23 जून को एंट्रेंस टेस्ट होगा. रिजल्ट के बाद काउंसेलिंग होगी. उसी के आधार पर सीट एलॉट होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 9 जुलाई रहेगी और 16 जुलाई तक हर हाल में कक्षाएं शुरू कर दी जायेंगी. कैजुअल वेकेंसी के तहत नामांकन 8 अगस्त तक होगा. 10 से 15 जुलाई के बीच इंडक्शन मीट होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >