नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल : नहीं हो सका दो दर्जन मरीजों का ऑपरेशन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंट्रल सर्जरी आॅपरेशन थियेटर की स्टेरिलाइजेशन मशीन में आयी गड़बड़ी की वजह से गुरुवार को भी लगभग दो दर्जन मरीजों का आॅपरेशन टालना पड़ा. अब शुक्रवार को मरीजों का आॅपरेशन कराया जायेगा. इतना ही नहीं आॅपरेशन में उपयोग आने वाले औजार का स्टेरिलाइजेशन नहीं होने से नेत्र, […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंट्रल सर्जरी आॅपरेशन थियेटर की स्टेरिलाइजेशन मशीन में आयी गड़बड़ी की वजह से गुरुवार को भी लगभग दो दर्जन मरीजों का आॅपरेशन टालना पड़ा.
अब शुक्रवार को मरीजों का आॅपरेशन कराया जायेगा. इतना ही नहीं आॅपरेशन में उपयोग आने वाले औजार का स्टेरिलाइजेशन नहीं होने से नेत्र, हड्डी व महिला व प्रसूति विभाग में भी आॅपरेशन टाले गये हैं.
बताया जाता है कि गुरुवार को सर्जरी विभाग में डॉ पीडी वर्मा की यूनिट में चार मरीजों का आॅपरेशन होना था, लेकिन उपकरण के अभाव में टाल दिया गया था. इसी प्रकार से डॉ नाजिर हुसैन की यूनिट में भी चार ऑपरेशन व प्लास्टिक सर्जन डॉ एसके झा की यूनिट में भी चार मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी होनी थी.
इसके अलावा हड्डी रोग विभाग, नेत्र व महिला प्रसूति विभाग में भी एक दर्जन मरीजों का आॅपरेशन टालना पड़ा. बताया जाता है कि मशीन की गड़बड़ी को दूर करने के उपरांत दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास में उपकरणों का स्टेरिलाइजेशन किया गया.तब तक चिकित्सक चले गये थे. ऐसे में आॅपरेशन नहीं हो सका. निश्चतेतना विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मशीन की गड़बड़ी को दूर करने में चार लाख रुपये खर्च की बात अभियंता बता रहे हैं. इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गयी है.
इस संबंध में विभागाध्यक्षों के साथ अस्पताल अधीक्षक ने बैठक भी की. अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फरास्ट्रचकर काॅरपोरेशन लिमिटेड को नयी मशीन आपूर्ति करने के लिए लिखा गया है. शुक्रवार से आॅपरेशन थियेटर में सामान्य तरीके से मरीजों का आॅपरेशन होगा. जिन मरीजों का आॅपरेशन टला है, उनका भी एक दो दिनों के अंदर करा दिया जायेगा.
सबसे अहम बात यह है कि शनिवार से सर्जरी के पीजी की फाइनल परीक्षा आरंभ हो रही है, जिसमें मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया से आब्जर्बर आयेंगे, जो विभाग में हुए आॅपरेशन की जानकारी लेंगे. आॅपरेशन टलने की स्थिति में यह संख्या कम हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >