लोकतंत्र में लगी रहती है हार जीत, गरिमा से स्वीकार करें

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है. लेकिन, जिनकी नीति-नियत में साफगोई होती है वे हार को भी गरिमा के साथ स्वीकार करते हैं और जनता का विश्वास जीत कर वापसी करते हैं. लोकसभा में दो सीट से 303 सीटों पर पहुंची भाजपा […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है. लेकिन, जिनकी नीति-नियत में साफगोई होती है वे हार को भी गरिमा के साथ स्वीकार करते हैं और जनता का विश्वास जीत कर वापसी करते हैं. लोकसभा में दो सीट से 303 सीटों पर पहुंची भाजपा का संघर्ष मिसाल है.

सीटें कम मिली हों या एक वोट से अटलजी की सरकार गिरी हो, हमने ने जनादेश का अपमान नहीं किया. कांग्रेस ये तीनों काम करते हुए संवैधानिक व्यवस्था का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की दूसरी पारी में अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय सौंपकर प्रधानमंत्री ने नयी ऊर्जा का संचार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >