नगर निगम के दो अंचल कार्यालयों का बदलेगा स्वरूप

प्रभात रंजन, पटना: नगर निगम के दो अंचल कार्यालयों के भवन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित होंगे. नगर आयुक्त के निर्देश पर कंकड़बाग व पटना सिटी अंचल के निगम कार्यालयों की जगह पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे. इसको लेकर डिजाइन व डीपीआर तैयार हो गया है. अगले माह टेंडर निकाल कर एजेंसी चयन की प्रक्रिया […]

प्रभात रंजन, पटना: नगर निगम के दो अंचल कार्यालयों के भवन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित होंगे. नगर आयुक्त के निर्देश पर कंकड़बाग व पटना सिटी अंचल के निगम कार्यालयों की जगह पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे. इसको लेकर डिजाइन व डीपीआर तैयार हो गया है.

अगले माह टेंडर निकाल कर एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी. ताकि, शीघ्र योजना को पूरा किया जा सके. मालूम हो कि कंकड़बाग अंचल कार्यालय हाउसिंग बोर्ड के भूखंड पर संचालित हो रहा है. जबकि, पटना सिटी अंचल कार्यालय का भवन जर्जर है. इस जर्जर भवन में पटना सिटी व अजीमाबाद अंचल कार्यालय चल रहे हैं.
जी प्लस छह तल्ले की होगी बिल्डिंग: पटना सिटी अंचल कार्यालय परिसर में ही स्थल का चयन किया गया है. वहीं, कंकड़गाग में स्थित गायत्री मंदिर के समीप सामुदायिक भवन को चिह्नित किया गया है. इन दोनों जगहों पर जी प्लस छह तल्ले की बिल्डिंग बनायी जायेगी.
इस बिल्डिंग के एक व दो फ्लोर पर अंचल कार्यालय होंगे और बिल्डिंग के शेष हिस्सों में व्यावसायिक गतिविधियां होगी. निगम के अधिकारी ने बताया कि निगम मुख्यालय से लेकर अंचल कार्यालयों को कॉरपोरेट लुक दिया जा रहा है. इसको लेकर सभी अंचल कार्यालयों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >