बिक्रम : थाने से महज चार किलोमीटर दूर अंधराचौकी गांव के पास एनएच 98 पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ट्यूशन पढ़कर लौटे रहे दस वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग को जाम करते हुए हंगामा करने लगे.
जाम छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया. पथराव में दो दारोगा सहित करीब छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. करीब दो घंटे तक लोग सड़क जाम कर हंगामा करते रहे. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा. बच्चे की पहचान अंधराचौकी गांव निवासी राम लड्डू यादव के पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई. घटना की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
तीन लोगों को हिरासत में लिया : पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल, बाइक एवं तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आयी और पूछताछ की. पीड़ित परिजन राम लड्डू यादव ने बताया कि हम गार्ड की नौकरी पटना में करते हैं फोन पर घटना की सूचना मिली. सड़क के दोनों किनारे ट्रैक्टर व ट्रक बालू के लिए खड़ा रहता है इस कारण सड़क संकरी रहती है तेज रफ्तार से किसी वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे मेरे पुत्र की मौत हो गयी.
पुलिस की इस कार्रवाई से अंधराचौकी के कुछ लोग भय से घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व तोड़फोड़ के लिए पुलिस को ही दोषी ठहरा रहे हैं. वहीं, थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है दोषी किसी को बख्शा नहीं जायेगा और निर्दोष को परेशान नहीं किया जायेगा.D बंद हो सकता है भारत पर्यटन का पटना फील्ड कार्यालय!
