पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पहुंचे. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और वहां चुनाव में जीत की रणनीति बनी. इससे पहले वहां पटना साहिब लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक हुई. इसमें छात्र जदयू के साथ जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए.
वशिष्ठ के घर पर रविशंकर के जीत की रणनीति बनी
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पहुंचे. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और वहां चुनाव में जीत की रणनीति बनी. इससे पहले वहां पटना साहिब लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू के विभिन्न […]

वशिष्ठ के घर पर रविशंकर के जीत की रणनीति बनी
वहां मंच संचालन जदयू के विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा के बीच दलों नहीं, दिलों का गठबंधन है. एक अनुमान के मुताबिक लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की 299 और एनडीए की 340 सीटों पर जीत होगी.
वशिष्ठ नारायण सिंह ने देश में पीएम चेहरा के रूप में नरेंद्र मोदी को योग्य बताया. वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविशंकर प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं से अपील की. इस दौरान विधान पार्षद रामबचन राय ने नेताओं को नयी पीढ़ी को अपने अनुभव की विरासत सौंपने की अपील की.
इधर शुक्रवार को रविशंकर प्रसाद ने फतुहा में जनसंपर्क िकया और कहा कि विपक्ष के पास न नीति है और न नेता है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है. नरेंद्र मोदी को दूसरी बार पीएम बनना तय है. वहीं पटना सिटी में भी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में शुक्रवार को नेताओं की ओर से अभियान चलाया गया. इधर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से भी वार्ड भ्रमण किया गया.