5 घंटे तक खड़ी रही स्पाइसजेट की फ्लाइट, यात्रियों का हंगामा

पटना : शुक्रवार को प्रेशर घटने से स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे तक एप्रन में खड़ी रही. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG731 सुबह 10.40 में चेन्नई से हैदराबाद होते हुए पटना पहुंची. लेकिन विमान के भीतर का तापमान बढ़ जाने के कारण वहां का दबाव घट गया, जिससे विमान की भारवहन क्षमता घट गयी. भीतर के […]

पटना : शुक्रवार को प्रेशर घटने से स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे तक एप्रन में खड़ी रही. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG731 सुबह 10.40 में चेन्नई से हैदराबाद होते हुए पटना पहुंची. लेकिन विमान के भीतर का तापमान बढ़ जाने के कारण वहां का दबाव घट गया, जिससे विमान की भारवहन क्षमता घट गयी. भीतर के तापमान को सामान्य करने के लिए विमान को पांच घंटे तक रनवे पर खड़ा रखना पड़ा.

इस दौरान पहली बार विमान को डेढ़ बजे के लिए रीशिडयूल किया गया लेकिन तब तक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विमान दो घंटे और रूका रहा और 3.30 बजे फ्लाइट SG767 बनकर बेंगलुरू के लिए रवाना हुआ. इस दौरान यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया.

यहां तक कि स्पाइसजेट की दूसरे फ्लाइट के यात्रियों का भी उन्होंने यह कह कर रास्ता रोका कि जब तक उनका बोर्डिंग नहीं होगा वे दूसरे को भी नहीं जाने देंगे. पहले तो कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में हंगामा बढ़ने पर उन्हें फूड पैकेट दिया गया.

सात घंटे विलंब रही थी SG768
स्पाइसजेट की बेंगलुरू से पटना आने वाली फ्लाइट SG768 सात घंटे देरी से परिचालित हो रही थी. इसके पटना आने का समय शाम 5.05 है, लेकिन रात 12 बजे पटना पहु्ंचने की संभावना और 12.30 में फ्लाइट संख्या SG732 बनकर वापस जाने की संभावाना थी. इसके कारण इससे हैदराबाद जानेवाले पैसेंजर भी परेशान रहे और सात घंटे के लंबे इंतजार के दौरान उन्होंने कई बार हंगामा भी किया.
कुछ यात्रियों को ऑफ लोड किया तब उड़ी गो एयर की फ्लाइट : गो एयर की फ्लाइट के यात्रियों को भी विमान के भीतर का तापमान बढ़ जाने से परेशानी झेलनी पड़ी. इसके कारण उसके कुछ यात्रियों को विमान से उतारना भी पड़ा. बाद में उन्हें अगले दो फ्लाइट से थोड़ा थोड़ा करके भेजा गया, जिसका कई यात्रियों ने विरोध और हंगामा भी किया.
एयरहोस्टेस की तबीयत बिगड़ी, रनवे से लौटा विमान : शुक्रवार की सुबह पटना से दिल्ली जानेवाली फ्लाइट SG8998 निर्धारित समय 9.30 में यात्रियों को लेकर एप्रन से रनवे पर पहुंच चुकी थी और उसकी दौड़ शुरू ही होने वाली थी कि एक एयर होस्टेस ने पायलट को तबीयत खराब होने की सूचना दी और विमान वापस एप्रन में लाया गया.
एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने विमान के भीतर जाकर नर्स को आपातकालीन चिकित्सा दी, जिसके बाद उसकी स्थिति सुधरी. फिर 1 घंटा 10 मिनट देरी से वह विमान उड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >