पटना : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे पीएम: रविशंकर

पटना : पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के जनहित में किये कार्यों के कारण आम जनता ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इसके लिए जनता इवीएम में अपना मत कैद कर रही है. बुधवार […]

पटना : पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के जनहित में किये कार्यों के कारण आम जनता ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इसके लिए जनता इवीएम में अपना मत कैद कर रही है. बुधवार को वह अपने संसदीय क्षेत्र के दीघा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि देश का विनाश करने वालों को जनता इस बार चुन-चुन कर सड़कों पर ला देगी. विकास को पसंद करने वाली जनता फिर एक बार मोदी सरकार की रट लगाये हुए हैं. इस दौरान उन्होंने दीघा विधानसभा के कई इलाके में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया. इस दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया, सीताराम पांडेय, विंध्याचल पाठक, नागेंद्रजी, गणेश, जैनेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >