वोट बढ़ाने की जुगत : एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं वोट जरूर देता हूं...

रविशंकर उपाध्याय, पटना एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं वोट जरूर देता हूं… वांटेड फिल्म में सलमान का दबंग अंदाज अब वोटरों को आकर्षित करने के काम आ रहा है. ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के धर्मेंद्र का डायलॉग मौसी जी के जरिये वोट करो संदेश दे रहा है. कुछ कुछ होता है फिल्म […]

रविशंकर उपाध्याय, पटना

एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं वोट जरूर देता हूं… वांटेड फिल्म में सलमान का दबंग अंदाज अब वोटरों को आकर्षित करने के काम आ रहा है. ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के धर्मेंद्र का डायलॉग मौसी जी के जरिये वोट करो संदेश दे रहा है. कुछ कुछ होता है फिल्म के शाहरूख और काजोल की जोड़ी से वोट वोट होता है अंजलि तुम नहीं समझोगी से वोट करने को समझाता कैरेक्टर है और हम वोट दे चुके सनम से कपल्स को देता संदेश है.

कुछ इसी तरह चुनाव आयोग अपने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहल कर रहा है. सोशल मीडिया के सहारे युवाओं को वोट करने के लिए प्रेरित कर रहा पोस्ट इन दिनों ट्विटर, फेसबुक के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी दिख रहा है, ताकि युवा अपने घरों से निकलकर वोट करें. फिल्मी कोट्स और भावनाओं के सहारे युवाओं के मानस को साधने की कोशिश हो रही है.
चीफ इलेक्टोरल अफसर ऑफिस बिहार की ओर से कंपेनिंग चलायी जा रही है. इस अभियान में पिछले चरणों में वोट देने वाले दिव्यांगों को भी रखा गया है ताकि सभी को यह बताया जा सके कि विपरित परिस्थितियों में जब लोग बूथ तक पहुंच रहें हैं तो फिर तंदुरुस्त लोगों को तो यह कर्तव्य जरूर पूरा करना चाहिए.
चीफ इलेक्टोरल अफसर ऑफिस, बिहार की ओर से लोगों को और प्रेरित करने के लिए जारी किये गये हैं विभिन्न पोस्टर.
ट्विटर क्विज में भाग लें और जीतें इनाम
चीफ इलेक्टोरल अफसर बिहार की ओर से लोगों को और प्रेरित करने के लिए शुक्रवार से ट्विटर पर क्विज शुरू किया गया है. सीइओ द्वारा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ही जानकारी दी गयी है कि इसके तहत रोज पांच प्रश्न पूछे जायेंगे और पांच विजेताओं को आकर्षक इनाम दिये जायेंगे. जो भी सही जवाब देंगे उन्हें मर्चेंडाइज उनके घरों तक पहुंचाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >