पटना सिटी : अवैध संबंध का विरोध किया तो पत्नी को मार डाला

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मुहल्ला में शनिवार को 40 वर्षीया श्यामसुंदरी देवी की हत्या पति ने गला दबा कर दी. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच -पड़ताल की जा रही है. नालंदा के इस्लामपुर के हेरथू गांव निवासी मृतका के पिता सिया शरण चौधरी ने […]

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मुहल्ला में शनिवार को 40 वर्षीया श्यामसुंदरी देवी की हत्या पति ने गला दबा कर दी. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच -पड़ताल की जा रही है.
नालंदा के इस्लामपुर के हेरथू गांव निवासी मृतका के पिता सिया शरण चौधरी ने पुलिस को बताया कि दामाद धीरज चौधरी ने बेटी श्यामसुंदरी देवी की गला दबा कर हत्या की है. पिता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देखा कि लाश कमरे में पड़ी थी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के गर्दन के पास जख्म के निशान थे. पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद का दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध बेटी विरोध करती थी. इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया. पिता ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले बेटी की शादी की थी. बेटी को दो पुत्र व एक पुत्री है.
छात्र ने की खुदकुशी
पटना. कदमकुआं थाने के लोहानीपुर के सरस्वती लेन इलाके में छात्र अभिनव कुमार (18) ने खुदकुशी कर ली. उसने गमछी से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गया. छात्र मूल रूप से पालीगंज के मढ़ौरा का रहने वाला है. उसके पिता का नाम रासबिहारी शर्मा है. अभिनव अपने छोटे भाई के साथ रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था.
शनिवार की शाम को उसका भाई बाजार गया और करीब दस बजे रात में लौटा तो उसने पाया कि कमरा अंदर से बंद है. उसने आवाज दी, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला. शक होने पर उसने खिड़की से झांका तो अंदर अभिनव फांसी केफंदे में लटका हुआ था. कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर गया तो वह मृत था. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट बरामद किया है. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है और लिखा है कि वह अपनी स्वेच्छा से मौत को गले लगा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >