पटना : प्रारंभिक स्कूलों में 6:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी पढ़ाई

पटना : प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियोंको मंगलवार को निर्देश दिया कि वे अपने यहां प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था सुबह 6:30 से 11:30 तक कराएं. साथ ही गर्मी की छुट्टी से पहले तक इसी समय में इन सभी विद्यालयों में पढ़ाई की […]

पटना : प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियोंको मंगलवार को निर्देश दिया कि वे अपने यहां प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था सुबह 6:30 से 11:30 तक कराएं. साथ ही गर्मी की छुट्टी से पहले तक इसी समय में इन सभी विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इन सभी विद्यालयों में मिड डे मील का समय भी 11:30 बजे ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि कुछ जिलों से यह सूचना मिल रही थी कि प्रात:कालीन सत्र में विद्यालयों का संचालन नहीं होने से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति घटती जा रही थी.
अप्रैल में ही पारा 40 के पार : मालूम हो कि अप्रैल महीने में ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 सेल्सियस डिग्री से पार पहुंच गया है. सोमवार को गया का अधिकतम तापमान पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.
वहीं, पटना का तापमान भी लगातार तीसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. सोमवार को पटना का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, उत्तर व पूर्व बिहार में कुछ राहत है. सोमवार को पूर्णिया का 32़ 5, भागलपुर का 36़ 4 व मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >