पटना : पीएचडी नामांकन के लिए 11 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट

पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन के लिए छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट 11 अप्रैल को जारी कर दी जायेगी. करीब एक वर्ष से छात्र इसका इंतजार कर रहे थे. एक वर्ष पूर्व छात्रों का नामांकन के लिए पैट (पीएचडी एंट्रेस टेस्ट) व साक्षात्कार लिया गया था. उसके बाद से छात्र रिजल्ट का इंतजार […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन के लिए छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट 11 अप्रैल को जारी कर दी जायेगी. करीब एक वर्ष से छात्र इसका इंतजार कर रहे थे. एक वर्ष पूर्व छात्रों का नामांकन के लिए पैट (पीएचडी एंट्रेस टेस्ट) व साक्षात्कार लिया गया था. उसके बाद से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब उनका इंतजार समाप्त हो चुका है.
छात्रों की फाइनल सूची को 11 अप्रैल तक विभाग के नोटिस बोर्ड पर जारी करने का नोटिफिकेशन विवि के द्वारा जारी कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि उसी दिन उस लिस्ट की एक कॉपी विवि को भी भेज दी जाये. 21 अप्रैल तक उक्त छात्रों को जो दो हजार रुपये कोर्स वर्क की राशि ऑनलाइन विवि के वेबसाइट पर जाकर जमा करनी होगी.22 अप्रैल से विभागों में छह माह का कोर्स वर्क शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >