नौबतपुर : कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी की हत्या

नौबतपुर : थाना के बासुदेवापुरी मुसहरी में मंगलवार की रात शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार मृतका सविता देवी के शरीर पर लाठी-डंडे के चोट के अलावा कटने एवं किसी नुकीली […]

नौबतपुर : थाना के बासुदेवापुरी मुसहरी में मंगलवार की रात शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार मृतका सविता देवी के शरीर पर लाठी-डंडे के चोट के अलावा कटने एवं किसी नुकीली वस्तु से घोंपने के निशान पाये गये हैं. मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी और प्लास भी बरामद किया. इनका इस्तेमाल हत्या में किया गया था.
जानकारी के अनुसार बासुदेवापुरी निवासी गोरख मांझी आये दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. पति की मारपीट से अजीज पत्नी मायका नौबतपुर अंचल के ही खासपुर चली गयी थी. लिहाजा दो दिन पूर्व ही गोरख अपनी पत्नी को फुसला कर घर लाया था और मंगलवार की रात उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि छोटा बेटा दुखन मांझी (9 वर्ष) घटना के समय मां के साथ ही था, लेकिन मारपीट देख पड़ोसी रिश्तेदार के यहां जा कर छुप गया. डर से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया. इधर, गोरख पत्नी की हत्या कर आराम से भाग गया. यही नहीं चिरौरा स्थिति एक होटल में काम कर रहे अपने बड़े बेटे उदय मांझी को बताया कि उसकी मां जहर खाकर मर गयी है.
यह सुन जब उदय घर आकर देखा तो पाया कि उसकी मां की हत्या हो गयी है. घटना को लेकर उदय ने ही स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोरख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >