पटना : अररिया से राम कुमार भगत ने बिना सिंबल के भरा पर्चा

पटना : अररिया से राम कुमार भगत ने भाजपा प्रत्याशी की दावेदारी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया है. उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ फार्म-ए और फार्म-बी जमा नहीं किया है. ये दोनों पत्र संबंधित पार्टी के अध्यक्ष के हस्ताक्षर करने के बाद जारी होता है. इससे पार्टी का सिंबल मिलता है. यहां से […]

पटना : अररिया से राम कुमार भगत ने भाजपा प्रत्याशी की दावेदारी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया है. उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ फार्म-ए और फार्म-बी जमा नहीं किया है. ये दोनों पत्र संबंधित पार्टी के अध्यक्ष के हस्ताक्षर करने के बाद जारी होता है. इससे पार्टी का सिंबल मिलता है. यहां से प्रदीप सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
रंजीता रंजन के पास नहीं है कोई गाड़ी
कांग्रेस प्रत्याशी रंजीता रंजन के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है. रंजीता के पति पप्पू यादव के नाम एक वाहन 7.77 लाख रुपये का है. रंजीता के पास एक लाख 38 हजार 264 रुपये और पति के पास एक लाख 23 हजार 450 रुपये नकद हैं.
रंजीत के बैंक खाते में एक लाख 89 हजार 731 एवं उनके पति के खाते में 16 लाख 36 हजार 863 रुपये हैं. श्रीमती रंजन के पास पांच लाख 41 हजार 946 रुपये व पति के पास सात लाख 80 हजार 500 रुपये के सोने के आभूषण है. रंजन के नाम 0.1722 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसका वर्तमान मूल्य 1.5 करोड़ है.
मुकेश सहनी का मुंबई में है आलीशान बंगला
महागठबंधन के प्रत्याशी मुकेश सहनी का मुंबई में आलीशान बंगला है. मुकेश सहनी के पास मुंबई में बंगला के साथ लग्जरी गाड़ी भी है. मुकेश सहनी के पास 120 ग्राम सोना एवं उनकी पत्नी के पास 450 ग्राम सोना है.
पत्नी के पास भी मुंबई में आलीशान बंगला है. मुंबई में भी मुकेश सहनी को तीन व्यापारिक अपार्टमेंट है. 7672 वर्ग फुट के अपार्टमेंट की कीमत लगभग 1 करोड़ 75 लाख है. श्री सहनी के बैंक एकाउंट में 65 हजार तथा नगद 47500 है. जबकि उनकी पत्नी के पास नकद 10 हजार तथा बैंक एकाउंट में 50 हजार रुपये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >