Twitter पर सक्रिय हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के साथियों से की जुड़ने की अपील

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह भी अब ट्विटर पर सक्रिय हो गये हैं. उन्होंने शनिवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर अपना पहला ट्वीट किया है. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में जदयू परिवार के साथियों से इस ट्विटर हैंडल पर जुड़ने की अपील की है. साथ ही लिखा है कि पूरी […]

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह भी अब ट्विटर पर सक्रिय हो गये हैं. उन्होंने शनिवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर अपना पहला ट्वीट किया है. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में जदयू परिवार के साथियों से इस ट्विटर हैंडल पर जुड़ने की अपील की है. साथ ही लिखा है कि पूरी कोशिश होगी कि सोशल मीडिया के इस लोकप्रिय प्लेटफार्म पर सक्रिय रहूं.

इस ट्वीट से उन्होंने नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह और जदयू ऑनलाइन हैंडल को टैग किया है. अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आइये, लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने हिस्से की आहुति दें. इसके साथ ही जदयू के सत्रह उम्मीदवारों वाली एक तस्वीर शेयर किया है. इसमें जदयू का नारा लिखा है सच्चा है, अच्छा है-चलो, नीतीश के साथ चलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >