पटना : गर्मी की तपिश को देखते हुए आपदा विभाग ने सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड चिह्नित करने को कहा है. सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर गर्मी में बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस एवं हर अस्पताल में अाइसोलेशन वार्ड की तैयारी करने का कहा गया है. पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेजों में गर्मी में बीमार हुए लोगों को जिन दवाओं की जरूरत पड़ती है, उन सभी दवाओं को अनिवार्य रूप से अस्पताल में रखना है.
आंगनबाड़ी केंद्राें पर भी मिलेगा ओआरएस : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाई करने आने वाले छोटे बच्चों को ओआरएस का पैकेट देने की व्यवस्था की जा रही है. बच्चाें को पढ़ाई के बाद जब घर जाना होगा, तो उस वक्त घोल बना कर दिया जायेगा, जिसकी जांच डीएम स्तर से सीडीपीओ को करनी होगा. जहां पर ओआरएस का घोल नहीं होगा. उसके लिए सीडीपीओ को जवाब देना होगा.
पशु-पक्षियों के लिए पानी की होगी व्यवस्था
बिहार के सभी तालाब व आहर में पानी की व्यवस्था करनी है, ताकि जानवर-पक्षियों को पानी पीने में परेशानी नहीं हो. पक्षियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढा बनाकर पानी रखा जायेगा.
