पटना : दीघा से 300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

पटना : होली को लेकर शराब तस्कर सक्रिय हो गये हैं और शराब को डंप किया जा रहा है. पुलिस टीम भी इन शराब तस्करों की कमर को तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और प्रतिदिन बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों को बरामद किया जा रहा है. दीघा थाने के गेट संख्या […]

पटना : होली को लेकर शराब तस्कर सक्रिय हो गये हैं और शराब को डंप किया जा रहा है. पुलिस टीम भी इन शराब तस्करों की कमर को तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और प्रतिदिन बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों को बरामद किया जा रहा है. दीघा थाने के गेट संख्या 93 के अंदर ईंट भट्टा के पास छापेमारी की और तीन शराब तस्कर पवन कुमार, रंजीत कुमार व रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दो बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है. इसमें पवन व रवि दीघा के रहने वाले हैं. रंजीत सोनपुर का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >