पटना : इंटरलॉकिंग की वजह से तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट

पटना : लखनऊ मंडल के लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर स्थित रायबरेली स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. यह कार्य 15 से 19 मार्च तक किया जायेगा. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल की तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 15 व […]

पटना : लखनऊ मंडल के लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर स्थित रायबरेली स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. यह कार्य 15 से 19 मार्च तक किया जायेगा. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल की तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 15 व 17 मार्च को ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद, कानपुर और 15, 17 व 19 मार्च को ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर, इलाहबाद, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते जायेगी व आयेगी.
वहीं, 16 व 19 मार्च को ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ और 17 मार्च को ट्रेन संख्या 12356 अर्चना एक्सप्रेस लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी के रास्ते जायेगी व आयेगी. 18 मार्च को ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और 18 मार्च को ट्रेन संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >