पटना : दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार की सुबह सात बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E494 उड़ी, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद चालक को विमान में आयी तकनीकी खराबी का पता चला और उसने दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी से वापस आने की इजाजत मांगी.
10 मिनट के भीतर वह वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया. सर्विस इंजीनियरों की टीम ने विमान का निरीक्षण किया और उसे उड़ने लायक नहीं पाने पर विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया. विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से पटना भेजा गया, जो दो घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंंचा.
इसके कारण फ्लाइट 6E6367 से पटना से दिल्ली जानेवाले फ्लाइट के यात्री भी दो घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे क्योंकि फ्लाइट 6E494 ही फ्लाइट 6E6367 बन कर पटना से वापस दिल्ली जाती है. दोपहर 11 बजे विमान वापस दिल्ली उड़ी.
