पटना : डिस्टेंस से बीएड प्रवेश परीक्षा 17 को

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय बीएड में डिस्टेंस के तहत सत्र 2017-21 के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी. जिन्होंने भी इसके लिए आवेदन किया है, वे त्रुटि सुधार 12 मार्च तक कर लें. 14 मार्च को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा. बीएड एंट्रेस टेस्ट के नोडल […]

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय बीएड में डिस्टेंस के तहत सत्र 2017-21 के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी.
जिन्होंने भी इसके लिए आवेदन किया है, वे त्रुटि सुधार 12 मार्च तक कर लें. 14 मार्च को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा.
बीएड एंट्रेस टेस्ट के नोडल पदाधिकारी एसपी सिन्हा के अनुसार इसके बाद 13 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जायेगा. 6 मई से 22 मई तक काउंसेलिंग की जायेगी. डिस्टेंस के तहत नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पांच सौ और मिथिला यूनिवर्सिटी में भी पांच सौ सीटें यानी की कुल एक हजार सीटें हैं. इनके लिए काउंसेलिंग की प्रक्रिया भी अलग होगी. डिस्टेंस के तहत आवेदन करने के लिए छात्रों के पास दो वर्ष शिक्षण का अनुभव जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >