शरद आज लालू से करेंगे मुलाकात

पटना : लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव शनिवार को रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव में सीटों पर भी चर्चा होगी. शरद यादव राज्यसभा के सदस्य हैं और उनकी सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है. माना जा रहा है कि शरद यादव […]

पटना : लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव शनिवार को रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव में सीटों पर भी चर्चा होगी.
शरद यादव राज्यसभा के सदस्य हैं और उनकी सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है. माना जा रहा है कि शरद यादव एक बार फिर मधेपुरा लोकसभा चुनाव से उम्मीदवार बनना चाहते हैं.
पार्टी के बिहार प्रभारी पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि शरद यादव व लालू प्रसाद की सहमति से सीटों का चयन होगा. उसी को आधार मान कर बिहार में चुनाव लड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >