आपदा में मृतक के परिजनों के खाते में सीधे जायेगी मुआवजे की राशि

पटना : विभिन्न प्रकार से आपदाओं के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को अब मुअावजे की राशि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. आपदा प्रबंधन विभाग अब मृत लोगों के परिजनों के खाते में सीधे मुआवजे की राशि आपदा पब्लिक फाइनांस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये बैंक में सीधे भेज देगा. विभाग ने इस संबंध में सभी […]

पटना : विभिन्न प्रकार से आपदाओं के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को अब मुअावजे की राशि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. आपदा प्रबंधन विभाग अब मृत लोगों के परिजनों के खाते में सीधे मुआवजे की राशि आपदा पब्लिक फाइनांस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये बैंक में सीधे भेज देगा.
विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है. साथ ही अनुग्रह अनुदान राशि के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करने को कहा है.
ऐसे मिलेगी अनुदान की राशि : प्राकृतिक व गैर प्राकृतिक अथवा स्थानीय प्रकृति की आपदा अंतर्गत मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के भुगतान के लिए कार्रवाई डीएम व सीओ करेंगे. राशि देने के पूर्व मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र, एफआइआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अगर कोई घायल हो, तो अस्पताल में भर्ती होने का प्रमाणपत्र देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >