बिहार के DGP को CM नीतीश की नसीहत, कहा- सुर्खियों में रहने के बजाए कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करें

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: गुप्तेश्वर पांडेय को सुर्खियों में रहने के बजाए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का सुझाव दिया है. पटना के अधिवेशन भवन में बुधवार को 3226.50 करोड़ रुपये की सात विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास एवं कार्यारंभ […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: गुप्तेश्वर पांडेय को सुर्खियों में रहने के बजाए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का सुझाव दिया है. पटना के अधिवेशन भवन में बुधवार को 3226.50 करोड़ रुपये की सात विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास एवं कार्यारंभ करते हुए नीतीश ने कहा कि मीडिया में वारदात और दुर्घटनाओं के बारे में जो बातें हैं उसे देखना पुलिस का काम है, हमलोग तो उसके बारे में पुलिस बल को और यहां बैठे वरीय पदाधिकारियों से पूछ और कह सकते हैं कि ऐसे करिए.

सीएम नीतीश ने कार्यक्रम को पुलिस महानिदेशक द्वारा संबोधित किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘मीडिया वाले आपको बढ़िया पब्लिसिटी दे रहे हैं, लेकिन काम में कमी आयेगी तो चार पांच महीने के बाद वे आपको ध्वस्त कर देंगे. अगर मीडिया आपको फ्रंट पेज पर लाया तो पक्का जानिए कि आप अंदर जाने वाले हैं.’ उन्होंने कहा कि अच्छे काम को कोई कैसे नजर अंदाज कर सकता है. हम यही कहेंगे कि ताली बजवाने से अच्छा है कि गंभीरतापूर्वक अमल करना और काम करना. हमारी यही अपेक्षा है.

ये भी पढ़ें… नाबालिग को मारी टक्कर, कार में फंसी बॉडी को 15 किमी तक घसीटते हुए भागते रहे कार चालक और फिर…

नीतीशकुमार ने अपने बारे में कहा कि वे इसलिए हाथ जोडे़ रहते हैं कि हमको पब्लिसीटी नहीं चाहिए. आज पब्लिसीटी मिलेगी तो कल तो नष्ट होना ही होना है. पक्का नष्ट हो जाईयेगा. उन्होंने बेली रोड की घटना का जिक्र करते हुए कहा,‘‘बताइए गजब हालात हो गये हैं. कल मैं जब रात को इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ से लौट रहा था तो एक कारगलत साइड से घुस गयी. यह सब देखना तो आप लोगों का ही काम है. हम तो सिर्फ सलाह ही दे सकते हैं. करना तो आप लोगों को ही है. नहीं तो वहीं मीडिया आपकी पोल खोल देगी.’ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राज्य के मंत्री नंद किशोर यादव और विजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव दीपक कुमार उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें… एयर स्ट्राइक केसबूत मांगे जाने पर बोले नीतीश, लोगों का सेना के प्रति बढ़ा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >