पटना : पीएम से विशेष राज्य की घोषणा करवाइए : तेजस्वी यादव

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे. मोदी जी चुनावों में बार-बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था. क्या हुआ उस वादे और […]

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे. मोदी जी चुनावों में बार-बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था. क्या हुआ उस वादे और घोषणा का. यह भी जुमला था क्या. ‪उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि रविवार को सही समय है.
अपने नेता मोदी जी से विशेष राज्य की घोषणा करवाइए. मोदी जी से डरिये मत बिहार का हक़ मांगिये विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बेगूसराय निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू सिंह की शहादत पर सबों को गर्व है. आतंकियों से लड़ते हुए कश्मीर में शहीद हुए सभी वीर जवानों को शत-शत नमन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >