मसौढ़ी : सूबे को शिखर तक ले जाना लक्ष्य : नीतीश

मसौढ़ी : सूबे के गौरवशाली अतीत को पुनः उसकी ऊंचाई तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. इसके लिए सरकार पूरे जोश के साथ लगी है. पहले पूरे सूबे में कोई काम नहीं होता था, लेकिन आज सभी क्षेत्रों में विकास के कार्यों के अलावा अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है. पुनपुन के […]

मसौढ़ी : सूबे के गौरवशाली अतीत को पुनः उसकी ऊंचाई तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. इसके लिए सरकार पूरे जोश के साथ लगी है. पहले पूरे सूबे में कोई काम नहीं होता था, लेकिन आज सभी क्षेत्रों में विकास के कार्यों के अलावा अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है. पुनपुन के लोगों की लक्ष्मण झूला की मांग को पूरा करते हुए उसका शिलान्यास किया जा रहा है.
उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पुनपुन स्थित शहीद रामानंद सिंह-रामगोविंद सिंह उच्चतर विद्यालय के प्रांगण करीब 47 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला के समतुल्य केबल सस्पेंशन ब्रिज व करीब 35 करोड़ की लागत से पुनपुन वाया तटबंध पर पुनपुन से नौबतपुर के गोपालपुर खजूरी तक तटबंध के पक्कीकरण का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व अधिकारियों के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मण झूला के समतुल्य केबल सस्पेंशन पुल के बन जाने से पुनपुन पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने की. सभा को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव, जल संसाधन व योजना मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.
मौके पर विधान पार्षद नीरज कुमार, पटना आयुक्त राबर्ट एल चोंग्थू, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि, डीडीसी आदित्य प्रकाश ,धनरूआ बीडीओ रामजी पासवान, प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी, मुखिया सतगुरु प्रसाद, मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष शैलेश पटेल व मंटु कुमार, मधुसूदन कुमार, पूर्व प्रमुख उदय कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे.
46.773 करोड़ से 320 मीटर लंबा बनेगा पुल
पुनपुन नदी पर लक्ष्मण झूला के समतुल्य केबल सस्पेंशन पुल की लंबाई 320 और चौड़ाई 7.50 मीटर होगी. दोनों ओर 2.50 मीटर का फुटपाथ होगा. इस पुल से छोटी गाड़िया भी जायेंगी.
दीदारगंज से नौबतपुर जाना हो जायेगा आसान
34.53,21 करोड़ की लागत से पुनपुन नदी के तटबंध के पक्कीकरण का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास पुनपुन से ही किया. जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुनपुन वाया तटबंध पर पुनपुन से नौबतपुर के गोपालपुर खजुरी तटबंध का पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है.
पूर्व से दीदारगंज से गौरीचक तक 18.37 करोड़ की लागत से 12.9 किलोमीटर तटबंध के पक्कीकरण का कार्य प्रगति पर है, जबकि गौरीचक से पुनपुन तक 9.72 करोड़ की लागत से 10.27 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. पुनपुन से खजुरी तक शेष 20.43 किलोमीटर का शिलान्यास किया गया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 तक कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके निर्माण से फुलवारी, पुनपुन एवं नौबतपुर प्रखंड के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और दीदारगंज से नौबतपुर के लिए उन्हें वैकल्पिक मार्ग भी मिल जायेगा.
मसौढ़ी :राजनीतिक बातें सुननी हैं तो आज पटना गांधी मैदान आएं: मुख्यमंत्री
मसौढ़ी : पुनपुन स्थित शहीद रामानंद सिंह रामगोविंद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है. इस वजह से राजनीतिक बातें नहीं करूंगा.
आप को राजनीतिक बातें सुनना है तो रविवार को पटना गांधी मैदान चलें. वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संकल्प रैली है, जिसमें प्रधानमंत्री, खाद्य व उपभोक्ता मामले के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे. जी भर कर राजनीतिक बातें सुनने को मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >