बिहार को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार योजना का तृतीय पुरस्कार

पटना : राज्य में भूमि एवं जल संरक्षण के लिए कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है. ग्रांउड वाटर की स्थिति में सुधार हो रहा है. भारत सरकार द्वारा 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार योजना के ग्रांउड वाटर रिचार्ज में पूर्वी जोन के सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए मुंगेर को तीसरा […]

पटना : राज्य में भूमि एवं जल संरक्षण के लिए कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है. ग्रांउड वाटर की स्थिति में सुधार हो रहा है.
भारत सरकार द्वारा 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार योजना के ग्रांउड वाटर रिचार्ज में पूर्वी जोन के सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए मुंगेर को तीसरा पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार जल संरक्षण व प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए मिला है.
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकावाद, मधवा, गंगटा, गायधाट, दरियापुर, इस्लामपुर एवं बसबिट्टी गांवों में जल संरक्षण के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >