पटना : राजधानी में आज हो सकती है बूंदा-बांदी

पटना : पश्चिमी विक्षोभ की टर्फ लाइन बेशक पटना से गुजरी हुई हो. लेकिन, इसका असर पटना के वातावरण पर नहीं पड़ा है. हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था. इससे परे सोमवार को मौसम काफी दिनों के बाद सामान्य रहा. अधिकतम व न्यूनतम […]

पटना : पश्चिमी विक्षोभ की टर्फ लाइन बेशक पटना से गुजरी हुई हो. लेकिन, इसका असर पटना के वातावरण पर नहीं पड़ा है. हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था.
इससे परे सोमवार को मौसम काफी दिनों के बाद सामान्य रहा. अधिकतम व न्यूनतम तापमान की आदर्श दशा (सामान्य) देखी गयी. हालांकि, आइएमडी (इंडियन मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट) पटना ने मंगलवार को भी बादल छाने और बूंदा-बांदी की आशंका व्यक्त की है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि का पूर्वानुमान फिर जारी किया गया है. आइएमडी, पटना के मुताबिक 28 से मौसम एकदम सामान्य हो जायेगा. फिलहाल सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >