संकल्प रैली भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी

पटना : संकल्प रैली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी. बिहार भाजपा मुख्यालय से संकल्प रैली के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए सरकार में जो ऐतिहासिक काम हुए है उससे जन-जन में नरेंद्र […]

पटना : संकल्प रैली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी. बिहार भाजपा मुख्यालय से संकल्प रैली के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए सरकार में जो ऐतिहासिक काम हुए है उससे जन-जन में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है.

उन्होंने बिहार की समस्त जनता से रैली में भाग लेने की अपील है. बिहार भाजपा की ओर से भेजे जा रहे ये चार प्रचार रथ पटना सहित अन्य जिलों के विभिन्न स्थानों पर जाकर संकल्प रैली में भाग लेने का जनता के बीच संदेश व न्योता देंगे. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि अभी से आम जनता में पीएम को सुनने के लिए लोगों में बेसब्री है.

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, डॉ संजय जायसवाल, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, अनिल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन महामंत्री शिव नारायण , प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >