बिक्रम से वाया अमहारा होते हुए गोनवा पथ का शिलान्यास
44 करोड़ से बनेगा बिक्रम-गोनवा पथ
बिक्रम : आने वाले दिनों में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा. इसके लिए सरकार ने सात सौ करोड़ की योजना स्वीकृत की है. उक्त बातें बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बिक्रम से वाया अमहारा होते हुए गोनवा पथ के शिलान्यास के मौके पर गुरुवार को गोरखरी मोड़ पर कहीं.
मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि 44 करोड़ से बिक्रम-गोनवा पथ का निर्माण होगा जो 21 किलोमीटर लंबा व साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा. इस रोड के निर्माण से लगभग दो दर्जन से ऊपर गांवों को जोड़ते हुए एनएच 98 से जोड़ेगी.
कार्यक्रम का शुभारंभ पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अभियंता अजीत कुमार, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, अनिल कुमार, भाजपा नेता चंद्रमा सिंह यादव, मनोज कुमार उर्फ विमल, चंदन यादव लोजपा जिलाध्यक्ष, आशुतोष कुमार जिलाध्यक्ष भाजपा, किरण कुमारी भी शामिल रहें. स्वागत भाषण आशुतोष कुमार संचालन धर्मेंद्र कुमार व धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार ने किया.
इन गांवों की सड़कों का होगा िनर्माण
गोनवा, रेगनिया बाद, रामपुर, वनदेवी, अमहारा, मोरियामा, अराप, सरासरत, अदला, चकचानद, कालापुर, मिल्की सहित कई सड़कों का निर्माण होगा.
पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कहा है कि केंद्र सरकार ने राज्य की सात सड़कों को नेशनल हाइवे (एनएच) के रूप में अधिसूचित किया है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है. उसमें 62 किमी लंबी भागलपुर-ढाका मोड़-हंसडीहा फोर लेन पथ (झारखंड सीमा तक) है. इसकी अनुमानित लागत 11 अरब 22 करोड़ रुपये है.
75 किमी लंबे हाजीपुर-महनार-मोहद्दीनगर-बछवाड़ा सड़क की लागत पांच अरब 52 करोड़, 18 किमी लंबे चकाई-सरवन (झारखंड सीमा) तक सड़क की लागत एक अरब, 55 किमी लंबे रोसड़ा-बहेड़ी-पूर्वी बाइपास तक चार अरब 43 करोड़, 10 किमी लंबे सुपौल में सरायगढ़ से लालगंज सड़क की लागत एक अरब 28 करोड़, 64 किमी लंबे बक्सर-चौसा-रामगढ़–मोहनिया नौ अरब 34 करोड़, 14.30 किमी लंबे भागलपुर-नवगछिया (इसमें फोर लेन विक्रमशिला पुल भी शामिल है.
सड़क की लागत 17 अरब और 50 किमी लंबे मुसरीघरारी–समस्तीपुर–दरभंगा बेला के निकट नेशनल हाइवे तक सड़क की लागत सोलह अरब बारह करोड़ रुपये है.
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2015 में बिहार के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज-2015 के तहत सैद्धांतिक रूप से एनएच घोषित सड़कों का डीपीआर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था.
27 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री कार्यालय में वर्ष 2015 में घोषित पैकेज के संबंध में बैठक हुई थी. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ वे स्वयं शामिल हुए. इस बैठक में सहमति बनी कि सैद्धांतिक रूप से घोषित सड़कों को एनएच के रूप में अधिसूचित किया जाये.
पालीगंज : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से गुरुवार को स्थानीय देवीस्थान परिसर में पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ की लागत से पाली-अतौलह, पाली-अकबरपुर और दुल्हिनबाजार से शहररामपुर सड़क का केंद्रीय संचित निधि योजना के अंतर्गत होने वाली चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया.साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
मौके पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों का एक ही उद्देश्य है विकास करना. विकास से ही देश का कल्याण हो सकता है.
दोनों सरकारों ने इतने विकास कार्य किये हैं कि उन्हें उंगली पर गिनना असंभव है. उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि आखिर कब तक मतदाता जात और धर्म के नाम पर लड़े जायेंगे. दूसरी ओर, केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने उपस्थित लोगों से ही सवालिया लहजे में पूछते हुए कहा बताएं कि राज्य और केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने कौन से वादा पूरा नहीं किया पूरे राज्य में एक भी ऐसा गांव नहीं जहां सभी बिजली नहीं गयी हो.
उन्होंने अपने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र की चार सड़कों का 142 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कार्य के शिलान्यास के कार्य पर केंद्र सरकार के प्रति आभर व्यक्त किया.
मौके पर बिक्रम के पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, अनिल शर्मा, डाॅ अशोक वर्मा, मोहन चौधरी, चंद्रमा यादव, बिरजा प्रसाद सिंह, राकेश रोशन, वंशीधर शर्मा, रामलड्डु यादव शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, शशिकांत आर्या, चंद्रसेन वर्मा, कमलेश शर्मा, चंदन कुशवाहा, विभूति यादव, सतेंद्र कुशवाहा, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
