पटना : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि हर मुद्दे पर बिहार सरकार फेल है, पर बंगले को लेकर सियासत कर रही है.सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका कर राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बंगले को मुद्दा बना रही है. जिस बंगले को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हाय-तौबा मचा रहे हैं, क्या वे बताएंगे कि जिस बंगले को वे सेवन स्टार कह रहे हैं, वे उस बंगले का सुख क्यों भोग रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री तो तेजस्वी नहीं हैं और उनका सरकारी बंगले पर खर्च सरकारी प्रक्रिया के तहत ही हुआ होगा. गड़बड़ी हो रही थी, तो उस वक्त सरकार ने आपत्ति क्यों नहीं की.
