आतंक रोकने को धारा 370 हटाना जरूरी नहीं : नीतीश कुमार

जम्मू-कश्मीर : आतंक रोकने को केंद्र जो कदम उठा रहा, वह अच्छा पटना : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म नहीं किया जा सकता है. इसका संविधान में प्रावधान है. आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए धारा 370 को हटाने की जरूरत नहीं है. वह गुरुवार को प्रदेश जदयू […]

जम्मू-कश्मीर : आतंक रोकने को केंद्र जो कदम उठा रहा, वह अच्छा
पटना : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म नहीं किया जा सकता है. इसका संविधान में प्रावधान है. आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए धारा 370 को हटाने की जरूरत नहीं है.
वह गुरुवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में व्यवसायी नरेंद्र सिंह के पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से पूरा देश आक्रोशित है. इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. चुनाव घोषणा के पहले तक लोग कुछ-न-कुछ कमेंट करेंगे. अलगावादियों से सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंक रोकने के लिए केंद्र सरकार जो भी कुछ कर रही है, वह अच्छा है. पुलवामा हमले के बाद कश्मीर के लोगों के बारे में गलत अवधारणा नहीं बनानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >