पटना : कंकड़बाग में 40 मिनट में तीन लोगों के मोबाइल छीने

पटना : पटना में इन दिनों मोबाइल झपट्टा गिरोह काफी सक्रिय दिख रहा है. लाख कार्रवाई के बाद भी झपट्टा गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है, जहां मोबाइल स्नैचरों ने 40 मिनट में तीन लोगों को अपना निशाना बनाया. केस 1 : शाम 7:50 35 वर्षीय […]

पटना : पटना में इन दिनों मोबाइल झपट्टा गिरोह काफी सक्रिय दिख रहा है. लाख कार्रवाई के बाद भी झपट्टा गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है, जहां मोबाइल स्नैचरों ने 40 मिनट में तीन लोगों को अपना निशाना बनाया.
केस 1 : शाम 7:50
35 वर्षीय विकास कुमार का मोबाइल गायत्री मंदिर के पास से सीबीजेड बाइक पर सवार झपट्टा गिरोह झपट कर फरार हो गया, विकास कुमार ने बताया कि जब तक हम कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार दोनों युवक फरार हो गये.
केस 2 : शाम 7:50
उदय शंकर कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर की तरफ जा रहे थे. तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल झपट कर भाग निकले.
केस 3 : शाम 8:25
एक छात्र का मोबाइल श्रीराम हॉस्पिटल, कंकड़बाग में पल्सर पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >