पटना : जांच में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिले

पटना सिटी : अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए आये चार सैंपल मे तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू मिले हैं. संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप दास व जांच वैज्ञानिकों ने बताया कि जांच के लिए आये सैंपल में तीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें तीनों मरीज […]

पटना सिटी : अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए आये चार सैंपल मे तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू मिले हैं.
संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप दास व जांच वैज्ञानिकों ने बताया कि जांच के लिए आये सैंपल में तीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें तीनों मरीज पटना के हैं. जांच में तीन के रिपोर्ट पॉजेटिव मिली है.वैज्ञानिकों ने बताया कि सिविल सर्जन के माध्यम से जांच के लिए नूमनों को भेजा गया था.
इससे पहले भी गया के तीन व अररिया से आये जांच के सैंपल में तीन मरीज मिले थे. संस्थान में आये जांच के नमूनों में अब तक एक दर्जन मरीज मिले हैं. इधर गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों के लिए चार बेडों की व्यवस्था की गयी है. हालांकि, इस मामले में अधिकारियों की ओर से कुछ भी नहीं बोला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >